परशुराम जयंती पर अवकाश की मांग
भरतपुर | अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवा महासंघ की बैठक उपमन भवन स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रशांत उपमन की अध्यक्षता व नगर निगम प्रतिपक्ष नेता इन्द्रजीत भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में 18 अप्रैल को परशुराम जयंती के सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है। लेकिन ब्रज यूनिवर्सिटी के कुलपति पेपर का बहाना लेकर छुट्टी नहीं कर रहे हैं। वक्ताओं ने बताया कि अगर कुलपति 15 अप्रैल को अवकाश की घोषणा नहीं करते हैं तो 17 अप्रैल को ज्ञापन देकर छुट्टी की मांग की जाएगी। इस अवसर पर आशीष पाठक, भूपेन्द्र शर्मा, दीपक पंडित आदि मौजूद थे।