राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए डॉ. गोदारा सहित तीन सदस्य मनोनीत
जयपुर | राजस्थान राज्य पशु चिकित्सा परिषद के गठन के लिए राज्य सरकार ने तीन सरकारी अधिकारियों को परिषद में सदस्य के रूप में मनोनीत किया हैै। सोमवार को जारी इस आशय के आदेश में जयपुर निवासी डॉ. सुधीर भार्गव, बीकानेर निवासी डॉण् नरेंद्र मोहन सिंह और श्रीगंगानगर निवासी डॉ. रमेश कुमार गोदारा को परिषद में सदस्य मनोनीत किया है।
राज्य पशु चिकित्सा परिषद में 11 सदस्य होते हैं। इनमें से अध्यक्ष का चुनाव होता है। परिषद के गठन के लिए चार सदस्यों का चुनाव होता हैए तीन सदस्य राज्य सरकार की ओर से मनोनीत होते हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग के निदेशकए वेटनरी यूनिवर्सिटी के कुलपतिए पशु चिकित्सा संघ के वर्तमान अध्यक्ष और वेटनरी कौंसिल का रजिस्ट्रार एक.एक सदस्य को रूप में शामिल होते हैं। राज्य सरकार की ओर से मनोनीत सदस्यों में शामिल डॉण् रमेश कुमार गोदारा पशुपालन निदेशालय में उप निदेशक ; बैंक प्रोजेक्टद्ध के पद पर कार्यरत है। श्रीगंगानगर के मूल निवासी डॉण् गोदारा दो साल से जयपुर में इसी पद पर कार्यरत हैंए इससे पहले वे 15 साल तक श्रीगंगानगर में सेवाएं दे चुके हैं। राज्य पशु चिकित्सा परिषद पशु चिकित्सकों की सुविधाओं और क्रियाकलापों का ध्यान रखती हैए साथ ही सरकार को पशु पालकों के लिए उपयोगी जानकारी और सलाह भी देती हैं।