भरतपुर के 180 बच्चे यूसीमास की प्रतियोगिता में शामिल
भरतपुर। यूसीमास की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अंतर्राष्ट्रीय ग्रेडिंग कॉम्पटीशन का आयोजन यूसीमास रणजीत नगर सेंटर पर किया गया। इसमें भरतपुर के 180 बच्चे शामिल हुए। डायरेक्टर मधुलता ने बताया कि यूसीमास से 5 से 15 साल तक के बच्चों का संपूर्ण बौद्धिक विकास अबेकस पद्धति के माध्यम से किया जाता है। यूसीमास से बच्चा गणित व अन्य विषय में भी जिनीयस बनता है।