कर्नाटक में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
नदबई/ नगर। कर्नाटक में भाजपा को बहुमत मिलने पर अवधेश भृगु उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस मौके पर हरिशंकर उपाध्याय, विश्वेन्द्र, नितिन आदि थे। इधर नगर में कार्यकर्ताओं लड्डू वितरित किए। वहीं वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि मोदी जी भारत को कांग्रेस मुक्त बनाकर रहेंगे। इस अवसर पर दीनदयाल खण्डेलवाल, तनुज तिवाडी, धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।