पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी से मारपीट करने पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पत्नी से मारपीट करने पर पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूपवास। थाना पुलिस ने प|ी से मारपीट करने पर पति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैडकांस्टेबल ताराचंद ने बताया कि गांव उच्चैन निवासी चांदनी पुत्री भोजराज जाटव ने अपने तेज नगर निवासी पति तेजपाल पुत्र गिरवरसिंह जाटव के खिलाफ आए दिन मारपीट करने व दहेज मांगने का आरोप लगा कर एक रिपोर्ट दी। जिसकी जांच चल रही थी तथा दोनो पक्षों के लोगो को थाने बुलाकर सुलहनामा कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान चांदनी के पति तेजपाल ने थाने में पुलिस के सामने ही मारने पर उतारू होकर गाली देना चालू कर दिया। वही झूठे आरोप लगाने की बात कहकर रोष में आ गया। जिस पर पुलिस ने तेजपाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...