निगम को 8 साल बाद मिला सचिव, बनवारीलाल बने
भरतपुर| नगर निगम के सचिव पद पर मंगलवार को बनवारी लाल ने कार्यभार संभाल लिया। निगम में सचिव का यह पद पिछले 8 साल से रिक्त चल रहा था। स्वायत्त शासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे बनवारी लाल को निगम का सचिव नियुक्त किए जाने से शहर के विकास को गति मिलेगी। पदभार सौंपते निगम आयुक्त शिवचरण मीना ने कहा कि जल्द ही उन्हें कार्य का विभाजन कर रूटीन के कार्य निपटाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही कहा कि अभी सामान्य कामकाज सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक सचिव पद का कार्यभार आयुक्त व अन्य अधिकारी संभाल रहे थे।