पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

3 दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर। राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद उपशाखा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर के नाम ज्ञापन भेजकर सरकार द्वारा लिखित समझौते को लागू नहीं करने विरोध में 21 मई से तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन से अवगत कराया है।

इस मौके पर पंचायती राज कर्मचारियों की ओर से विकास अधिकारी जतन सिंह को सीईओ के नाम सौंपे ज्ञापन में राज्य सरकार की ओर से 24 जून 2017 को राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के लिखित समझौते को अभी तक लागू नहीं किया है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सेवा परिषद के प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन के पांचवें चरण के तहत 21, 22 व 23 मई को उपशाखा कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन के निर्णय से अवगत कराया है। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष देवहरि गुर्जर, राजस्थान ग्राम सेवक संघ जिला उपाध्यक्ष गंगासिंह गुर्जर, विजयपाल सिंह, कमल सिंह, नीरज महर्षि, कालीचरण शर्मा, बुद्वी सिंह परिहार, कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा, प्रेमसिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...