पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाईकर्मी नहीं उठा रहे कचरे के ढेर, दुर्गंध से लोग हो रहे परेशान

सफाईकर्मी नहीं उठा रहे कचरे के ढेर, दुर्गंध से लोग हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर। नगरपालिका भुसावर के वार्ड नंबर 3 पुरानी सब्जी मंडी में पिछले 10 दिनों से पड़े कचरे के ढेरों को नगरपालिका के कचरा संग्रहण ठेकेदार द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। जिससे कॉॅलोनी में दुर्गंध का आलम बना हुआ है। वहीं कचरे के ढेरों में लगातार मच्छर पनप रहे हैं। जो कॉॅलोनी में बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। नगर पालिका भुसावर के वार्ड नंबर 3 के वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में पिछले 10 दिनों से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिन्हें सफाईकर्मियों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका भुसावर में सफाई व्यवस्था के लिए दो ठेकेदार नियुक्त किए गए हैं। जिनमें एक ठेकेदार के पास सफाई का तो दूसरे के पास कचरे उठाने का ठेका है। लेकिन कचरे को 10-10 दिन तक नहीं उठाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...