जयपुर | ब्रह्मपुरी थाना इलाके में रंगाई-छपाई फैक्ट्री से 12 लाख रुपए का कपड़ा चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सद्दाम और मोहम्मद रज्जाक रहमत नगर सडवा पुरानी चूंगी और सलमान खान शारदा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर का रहने वाला है। इस संबंध में रफीक सोलंकी ने 16 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आयशा कॉलोनी में उनकी रंगाई-छपाई की फैक्ट्री है, जहां अमन अग्रवाल साड़ियों के तीन बैग देकर गए थे। रफीक ने तीनों बैग एक कमरे में रखे थे, जिनमें 12 लाख का कपड़ा था, जो कोई चोरी कर ले गया था।