जयपुर | नगर निगम ठेकेदारों ने भुगतान को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। साथ ही बरसाती नालों की सफाई का बहिष्कार करने को कहा है। ठेकेदारों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में बैठकर मेयर अशोक लाहोटी को ज्ञापन सौंपा। सभा में निगम के सभी ठेकेदारों ने बकाया भुगतान होने के बाद ही कार्य शुरू करने पर सहमति बनाई। 7 दिन में बकाया भुगतान नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।