पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर की वसुंधरा और सानवी ने बनाए रिकॉर्ड

जयपुर की वसुंधरा और सानवी ने बनाए रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा (भीलवाड़ा) | गुलाबीनगर के तैराकों ने राजस्थान सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो रिकॉर्ड बनाए। वसुंधरा राजेश्वरी ने गर्ल्स ग्रुप-3 में व्यक्तिगत मेडले और सानवी ने ग्रुप-4 में व्यक्तिगत मेडले में नए रिकाॅर्ड स्थापित किए। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले गर्ल्स ग्रुप 3 में जयपुर की वसुंधरा राजेश्वरी प्रथम, जोधपुर की वेदांती दवे दूसरे और जयपुर की ऊर्जा जैन तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले गर्ल्स ग्रुप 4 में जयपुर की सानवी कुमावत (3.16.91 मिनट) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह राज्य में नया रिकॉर्ड है। उसने 2011 के सीकर की ममता बिजारनिया का रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरे स्थान पर जयपुर की हरिका अर्ग जबकि तीसरे पर सीकर की दीपिका रही। 50 मीटर बटरफ्लाई गर्ल्स ग्रुप 3 में जयपुर की वसुंधरा राजेश्वरी प्रथम, जोधपुर की वेदांती दवे दूसरे व जयपुर की ही दिव्यांशी तृतीय रही। इसी तरह 4 गुणा 50 मीटर मेडले रिले बाॅयज ग्रुप 4 में जयपुर टीम ने 2.51.60 मिनट का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। पूर्व में 2016 में भी जयपुर के नाम ही यह रिकॉर्ड था।

खबरें और भी हैं...