नगर | कस्बे के तहसील कार्यालय परिसर स्थित एक डीडराइटर व अधिवक्ता के अलग, अलग छप्परों में आग लग गई। ऐसे में आग बुझाने के दौरान अधिवक्ता व डीडराइटर सहित तीन जने झुलस गए।
सोमवार दोपहर करीब 4 बजे तहसील परिसर स्थित डीडराइटर कैलाश चन्द पाण्डेय के बैठने की जगह पर मौजूद छप्पर में अचानक आग लग गई। आग बुझाते समय पास मौजूद नोटेरी अधिवक्ता दिनेश चन्द के छप्पर ने आग पकड़ ली। जिससे आसपास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल ने मौके पर आकर आग पर पानी डालकर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान डीडराइटर कैलाश चन्द व एक अन्य किशोर सैनी झुलस गया। जबकि अधिवक्ता दिनेश चन्द आग से छप्पर के सामान को बचाने के दौरान सीने में चोट लगने से घायल हो गए। आगजनी से दोनों व्यक्तियों का करीब दस, बारह हजार रुपए का नुकसान होना बताया है।