पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिप्टी मेयर बोले कमेटियों को अधिकार नहीं दिए तो सीएम से करेंगे शिकायत

डिप्टी मेयर बोले-कमेटियों को अधिकार नहीं दिए तो सीएम से करेंगे शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। नगर निगम के कमेटियों को अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर कमेटियों के अध्यक्ष एवं सदस्य पार्षद एकजुट होते जा रहे है और अपने ही मेयर के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया है। डिप्टी मेयर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि 7 मई को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक पवन अरोड़ा ने कमेटियों की बैठक बुलाने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद मेयर के दबाव में आयुक्त शिवचरण मीणा कमेटियों की बैठक नहीं बुला रहे हैं। इस संबंध में एक-दो दिन में फैसला नहीं हुआ तो वे सीएम वसुंधरा राजे से 31 मई को भुसावर में मिलकर शिकायत करेंगे। साथ ही डिप्टी मेयर ने संभागीय आयुक्त से भी इसकी शिकायत की है, जिसमें उन्होंने आयुक्त से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। इधर, वित्त समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद योगेंद्रसिंह गप्पू ने कहा कि डीएलबी निदेशक के आदेश के बाद भी कमेटियों को अधिकार नहीं दिए तो यह साफ हो गया है कि मेयर अधिकारों काे बांटना नहीं चाहते। इधर, कमेटियों की बैठक को लेकर पत्रावली पर नोटिंग हो गई बताई, किंतु अभी दस्तखत की कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में सोमवार को भी मेयर शिवसिंह भोंट ने कोई भी वर्जन देने से इनकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...