पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबकारी दल पर हमला, पांच जवानों को आई चोटें

आबकारी दल पर हमला, पांच जवानों को आई चोटें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़ | हनुमानगढ़ जिले के गांव श्रीनगर-मक्कासर के बीच सोमवार शाम को घग्घर बहाव क्षेत्र में हथकढ़ शराब के कुख्यात ठिकाने देबूघाट पर कार्रवाई करने गए आबकारी दल पर दबंगों ने हमला कर दिया। हवाई फायर के साथ पथराव के बीच आबकारी दल को जान बचाकर भागना पड़ा। हमलावरों ने पथराव कर सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हमले में आबकारी जाब्ते में शामिल पांच-छह जवानों को मामूली चोटें आई हैं। हैरानी की बात है कि आबकारी पुलिस को सरकार ने एसएलआर, थ्री नॉट थ्री और पिस्टल जैसे हथियार उपलब्ध कराए हैं इसके बाद भी आबकारी दल महज डंडे लेकर कार्रवाई करने पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...