नगर | एक मई की रात ई मित्र संचालक, उसके बहनोई और भांजे के साथ मारपीट कर 1 लाख 28 हजार की नगदी लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में मास्टर माइंड राहुल समेत 3 को गिरफ्तार किया गया है। लूट की वारदात को उसके पड़ोसी युवक राहुल ने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। थानाधिकारी देवीसहाय मीणा ने बताया कि ई-मित्र संचालक प्रदीप कुमार से नगदी लूट के मामले में रविवार की रात राहुल पुत्र भगवान सिंह निवासी बरखेड़ा फौजदार, राजू पुत्र प्रहलाद जाट निवासी पैगाम थाना शेरगढ़ यूपी और रतीराम पुत्र करन मीणा निवासी सेडू का नगला थाना कठूमर को गिरफ्तार किया है।
पहले की रैकी, उसके बाद की वारदात
मास्टर माइंड राहुल ई मित्र संचालक प्रदीप जाट का पड़ोसी है। गिरोह का एक सदस्य दुकान आसपास खड़े होकर प्रदीप पर निगरानी रखते थे। जैसे कि वह कब घर जाता है और कब आता है। उस वक्त ई-मित्र संचालक प्रदीप जाट बहनोई शिवसिंह और भांजे रोहित के साथ बाइक से बरखेड़ा फौजदार जा रहा था। मुल्जिमों ने 1.24 लाख की नगदी, लैपटाप, दो मोबाइल, टेबलेट, तीन एटीएम, कार की आरसी एवं शिव सिंह से 4500 रुपए और आईडी एवं रोहित के कपड़ों से भरे बैग को छिना ले गए थे।