भरतपुर |मामा के यहां जघीना गांव गए एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस भी आ गई।
उद्योग नगर थानाधिकारी ने बताया कि विनोद जाट (25) पुत्र नरपत सिंह निवासी उच्चैन अपने मामा के यहां जघीना गांव गया था। रविवार शाम खंडेलवाल कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से विनोद की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।