भरतपुर। दो माह में लूट की पांच वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश व एक खरीदार को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में बापर्दा पेश किया जहां से तीनों को 2 जून तक जेल भेजा गया है। थानाधिकारी ने बताया कि जेल में ही एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में पीडि़तों के साथ आरोपियों की शिनाख्त कराई जाएगी।गौरतलब है कि तीन मई को शहर के ज्वैलर्स से लूट की वारदात हुई थी जिसका मामला 4 मई को उद्योग नगर थाने में दर्ज कराया गया था। आरोपी कुशलपाल, चिराग शर्मा तथा लूटी हुई चांदी खरीदने के आरोपी मोहित सोनी को गिरफ्तार किया था।