कार्यक्रम पर चर्चा करते जिलाध्यक्ष
नगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा ने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ, मेरा गौरव में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूपा ने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग संपर्क कर 30 मई को प्रस्तावित मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम के बारे में बताया। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर एकजुटता से कार्य करने की बात कही। लोगों मंे इसका प्रचार प्रसार करने की बात पर भी जोर दिया गया। बैठक में रामकला गुर्जर, प्रभू दयाल बंसल, रामअवतार गुर्जर, मुकट गुर्जर, मोहन स्वरूप, ईश्वर सिंह, हुकम खखावली आदि मौजूद थे।