पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा की पत्नी रीवा से कांस्टेबल ने की मारपीट, गिरफ्तार

क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा की पत्नी रीवा से कांस्टेबल ने की मारपीट, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामनगर | क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा की प|ी रीवा सोलंकी (रीवाबा) पर सोमवार को जामनगर में एक पुलिसकर्मी ने हमला कर दिया। कार से बाल पकड़ कर न केवल उसे खींचा बल्कि उसके सिर को कार से जा भिड़ाया। घटना सोमवार शाम 7 बजे की है। रीवाबा अपनी कार से जा रही थी। तभी पुलिस बाइक पर निकले एक पुलिसकर्मी संजय करंगिया की रीवाबा की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा होने पर संजय फरार हो गया। देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी संजय सिटी सी डिवीजन थाने में तैनात कांस्टेबल है। हमले के बाद रीवाबा सीधे एसपी कार्यालय पहुंची। तब पुलिस हरकत में आई। जामनगर एसपी प्रदीप सेजुल ने कहा कि महिला पर हमला करना गंभीर मामला है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

आरोपी

पुलिस बाइक से कार की टक्कर पर झगड़ा, बाल पकड़े, कार से भिड़ाया सिर

खबरें और भी हैं...