ऋण योजना में अधिक से अधिक दिव्यांग आवेदन करें: पालवेंद्र
भरतपुर। विकलांग एकता संघ समिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें समिति जिलाध्यक्ष पालवेन्द्र सिंह ने दिव्यांगो के बीच बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए दिव्यांगो से मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना के आवेदन मांगे। सिंह ने बताया की राज्य सरकार ने दिव्यांगो के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण योजना चला रखी है फिर भी वे रोजगार को भटक रहे है। उन्होंने दिव्यांगो से आग्रह किया की जल्द से जल्द इस योजना में आवेदन करें आवेदन पत्र समिति कार्यालय से प्राप्त करें। बैठक में सचिव सुनील तिवारी, उप सचिव पूरन सिंह, कोषाध्यक्ष सतपाल लाला, शुभम महावर, कुम्हेर तहसील प्रभारी मान सिंह, नगर तहसील प्रभारी चन्द्रभान शर्मा, ग्राम पंचायत बासी खुर्द प्रभारी देवेश आदि मौजूद थे।