भुसावर में बंदरों का आतंक, आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहे
भुसावर। नगरपालिका क्षेत्र में इन दिनों बंदरों के आतंक ने कस्बावासियों की नाक में दम कर दिया है। जिससे आए दिन बंदर महिला, बच्चों सहित वृद्धजनों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं वहीं प्रशासन मौन बना हुआ है। कस्बा भुसावर में बंदरों ने अपना आतंक पूरी तरह मचा रखा है।