विधायक से की सड़क को सही कराने की मांग
नगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विधायक अनीता सिंह से नगर-मूडिया रोड की क्षतिग्रस्त सड़क को सही कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कस्बे के मूडिया रोड की हालत बेहद खराब है। उक्त सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढों के चलते वाहन चालकों का आवागमन बाधित बना रहता है। साथ ही दोनों तरफ के नालों का अभाव होने से गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा रहता है। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में उक्त सड़क मार्ग पर मौजूद वन बिहारी खोडकी मंदिर, लोक देवता जाहरवीर, मां काली, दाऊजी मंदिर, स्कूल आदि स्थान होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही गांव आरसी, भूतका, ईशनाका, मूडिया, पडलवास, डभावली, उड़की दल्ला सहित मेवात क्षेत्र के कई गांवों का मुख्य मार्ग होने से ग्रामीणों को रास्ता निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर नगर मंत्री मयंक सोनी, रूपेश चौधरी, जिया कुरैशी, योगेश तिवाडी आदि मौजूद थे।
नगर. विधायक को ज्ञापन देते एवीबीपी कार्यकर्ता।