हैदराबाद | हैदराबाद में लंबे समय से सड़कों के गड्ढे
हैदराबाद | हैदराबाद में लंबे समय से सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए तो सोमवार को शहरवासियों ने विरोध का अनोखा तरीका निकाला है। लोगों ने पहले गड्ढे भरे। फिर उन सभी गड्ढों का नाम महानगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के नाम पर दे दिया है। लोगों ने सड़कों के भरे गड्ढों का नाम मंत्री केटीआर रामाराव, रक्षा मंत्री सीतारमण और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प के नाम पर भी रखा। सिकंदराबाद के कुछ लोगों ने कुछ गड्ढे भरे और उन गड्ढों को नाम दिया- ‘केटीआर निर्मला सीतारमण-मार्ग’। लोगों का कहना था कि सड़कों के रखरखाव का काम तभी किया जाता है जब रक्षा मंत्री या इवांका जैसी हस्ती का दौरा होता है।