पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेलर में फंसी बाइक में लगी आग, 4 किमी दूर पेड़ से टकराकर रुका ट्रेलर

ट्रेलर में फंसी बाइक में लगी आग, 4 किमी दूर पेड़ से टकराकर रुका ट्रेलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमाननगर (भीलवाड़ा)| अमरवासी गांव के पास बेकाबू ट्रेलर ने बुधवार रात बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार 2 जने उछलकर गिर गए। दोनों को मामूली चोटें आई। चालक ने ट्रेलर रोका नहीं और तेज रफ्तार से भगा ले गया। बाइक ट्रेलर में फंस गई। करीब 4 किमी तक ट्रेलर चालक बाइक को घसीटता ले गया। इससे बाइक में आग लग गई। ट्रेलर जहाजपुर चुंगी नाके के पास एक पेड़ से टकराकर रुक गया। मौके पर जमा भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई की। एएसआई भागीरथ सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक लक्ष्मण गुर्जर निवासी सरथला थाना काछोला नशे में था। ट्रेलर मांडलगढ़ से कोटा जा रहा था। कुचलवाड़ा कलां से गांव उदयपुरिया जाते बाइक सवार जगन्नाथ भील और कैलाश भील को टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...