पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टूटी सड़कों की वजह से 40 किलो मीटर ज्यादा करना पड़ रहा है सफर

टूटी सड़कों की वजह से 40 किलो-मीटर ज्यादा करना पड़ रहा है सफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदबई से डहरा मोड, हलैना रोड, खेरली रोड, जनूथर रोड, नगर रोड सभी सड़क मार्ग जर्जर हालत में पड़े हुए है। नदबई से खेड़ली जाने वाली सड़क इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त है। नदबई से खेडली की दूरी मात्र 20 किमी है, लेकिन टूटी सड़कों की वजह से सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालकों को नदबई से खेडली आने जाने के लिए 60 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क किनारे बसे गांवों के लोगों ने बताया कि नदबई से खेडली जाने वाली सड़क विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़क है और यह सड़क दो जिलों के मुख्य कस्बों को आपस में जोड़ती है। यह सड़क मेगा हाईवे की श्रेणी में भी आती है। अब दस वर्ष पूर्व बनी यह सड़क पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं एवं छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन सड़क में हो रहे गड्ढों में फंस जाते हैं। इसके साथ ही बड़े हादसे का डर बना रहता है। माल से भरे बड़े वाहनों को नदबई से खेडली आने जाने के लिए एवं खेडली से नदबई, कुम्हेर, भरतपुर आने-जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का सहारा लेना पड़ता है।

उसके बाद खेडली से राष्ट्रीय राजमार्ग होकर डहरा मोड पहुंचते हैं और डहरा मोड से नदबई के लिए आते है। इस बीच सुरक्षित यातायात के लिए चालकों को नदबई से खेडली के लिए करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

नदबई। क्षतिग्रस्त खेरली सडक मार्ग ।

क्या कहते हंै जिम्मेदार

पंचायत समिति प्रधान का कहना है कि नदबई से खेड़ली जाने वाले क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को लेकर पीडब्लूडी विभाग के मंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया, जिस पर इस सड़क मार्ग को नया सड़क मार्ग बनाने के लिए स्वीकृति दे दी गई है।

डिम्पल सिंह फौजदार, प्रधान पंचायत समिति नदबई

उपखंड अधिकारी का कहना है कि नदबई से खेरली जाने वाली सड़क मार्ग के लिए नई रोड स्वीकृत हो चुकी है। इस सड़क मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही सड़क मार्ग को बनाया जाएगा।

राजेश गोयल, उपखंडाधिकारी नदबई

खबरें और भी हैं...