पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमिश्नर के लिए 5 हजार रुपए की घूस लेने के आरोपी नप लिपिक और आयुक्त को जेल

कमिश्नर के लिए 5 हजार रुपए की घूस लेने के आरोपी नप लिपिक और आयुक्त को जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। कोर्ट में पेश होने पर से पहले पुलिस गिरफ्त में गंगापुर सिटी नगर परिषद के दोनो आरोपी। ओरेंज कलर की शर्ट में लिपिक राहुल कौशिक तथा लाल शर्ट में आयुक्त जितेंद्र शर्मा।

भास्कर संवाददाता| भरतपुर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में गंगापुर सिटी से बुधवार को गिरफ्तार किए गए नगर परिषद अायुक्त व लिपिक को गुरुवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। कोर्ट ने आरोपियों को 18 मई तक जेल भेजा गया। गौरतलब है कि नप ठेकेदार अमजद खान ने दशहरा मैदान की मरम्मत का ठेके के मामले में वर्क आर्डर जारी करने की एवज में कमिश्नर ने दो प्रतिशत 16 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बुधवार को अमजद ने जैसे ही 5 हजार रुपए लिपिक राहुल कौशल को दिए तो एसीबी ने कार्रवाई कर दी।

खबरें और भी हैं...