पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में आवारा पशु तक नहीं पकड़े जा रहे: शुक्ला

शहर में आवारा पशु तक नहीं पकड़े जा रहे: शुक्ला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। सर्व समाज की ओर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय शुक्ला का अभिनंदन तिलक नगर स्थित परशुराम धर्मशाला में किया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि शहर के विकास के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। शहर की किसी भी तरह की समस्या का निराकरण कराना मेरा सर्वोपरि कार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि आवारा सांड, बंदरों की समस्या, पेयजल व सड़क संबंधी कोई भी समस्याओं का समाधान के पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कुम्हेर ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह हिंगोली ने सभी से विकास के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मनोज शर्मा, योगेंद्र सिंह डागुर, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर, देवेंद्र शर्मा, सरपंच नबाब सिंह, अशोक तांबी, नत्थीलाल दीक्षित, अशोक कटारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे। संचालन बनवारी लाल शर्मा ने व आभार मुकेश पाराशर ने जताया।

खबरें और भी हैं...