पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व रिकाॅर्ड में 37 साल बाद प्रशासन ने सुधारी अपनी गलती, किसान को मिला न्याय

राजस्व रिकाॅर्ड में 37 साल बाद प्रशासन ने सुधारी अपनी गलती, किसान को मिला न्याय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र के गांव पूतली निवासी तेजसिंह जाट का 37 साल बाद राजस्व भूमि के रिकार्ड में नाम दुरुस्त करने का आदेश पारित हुआ है। लंबे समय बाद न्याय मिलने पर आखों में झलके खुशी के आंसुओं के साथ तेजसिंह ने प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है। पूतली निवासी तेजसिंह पुत्र मुतबन्ना हंसा जाट ने उपखंड अधिकारी के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें उसने पिता का नाम सूरजी जाट निवासी पालतू होना बताया। बाद में तेजसिंह पूतली में हंसा पुत्र घोघर के यहां गोद चला गया। एेसे में 12 जून 1981 को पिता हंसा की गांव पालतू स्थित राजस्व भूमि की विरासत दर्ज करते समय तेजसिंह पुत्र मुतबन्ना हंसा सही नाम दर्ज हुआ। जबकि उसके पूतली स्थित भूमि की खातेदारी दर्ज करने उपरांत उसके पिता का नाम हंसा की जगह सूरजी कर दिया गया, जो कि गलत था। ऐसे में प्रार्थी तेजसिंह राजस्व भूमि के रिकार्ड में पिता सूरजी की जगह हंसा जाट नाम दुरुस्त कराने के लिए राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा।

ग्राम पंचायत तरोंडर स्थित अटल सेवा केन्द्र पर न्याय आपके द्वार शिविर में एसडीएम राजवीर सिंह यादव द्वारा हल्का पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षक व तहसीलदार नगर की जांच रिपोर्ट उपरांत रिकार्ड निरीक्षण में तेजसिंह पुत्र मुतबन्ना जाट के दोनों खातों में पिता के नाम का अंतर पाया गया। जिसमें उसकी पालूत की राजस्व भूमि में तेजसिंह पुत्र हंसा जाट नाम सही दर्ज होने पर, उसके पूतली स्थित भूमि के राजस्व रिकार्ड में तेजसिंह पुत्र सूरजी के स्थान पर तेजसिंह पुत्र हंसा जाट नाम दुरुस्त करने का आदेश दिए गए।

वैर।पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत धरसोनी में न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। जिसमें अधिकारियों ने मौके पर ही 190 प्रकरणों का निस्तारण किया। न्याय आपके द्वार शिविर में नामातंकरण के 35, खाता दुरुस्ती के 4, सीमा ज्ञान के आवेदन पत्र 3, सीमा ज्ञान 2, नकल 52 व अन्य 94 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर का एडीएम ओपी जैन ने निरीक्षण किया।

नगर. शिविर में प्रार्थी को खातेदारी नाम दुरुस्ती का दस्तावेज सौंपते एसडीएम।

साहब, केवल आश्वासन ही मिलता है

नदबई।
साहब, आश्वासन ही मिलता है, काम पूरे नहीं होते है। यह बात ग्रामीणों ने गगवाना में लगे न्याय आपके द्वार शिविर में जनप्रतिनिधी एवं अधिकारियो से कहा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव चैनपुरा में सरकारी वोर करीब डेढ़ साल से खराब है, इसकी सूचना विभागीय अधिकारियो को कई बार दी, लेकिन आश्वासन के अलावा में कुछ नहीं मिला। जिस पर प्रधान डिम्पल सिंह फौजदार ने ग्रामीणों से कहा कि अधिकारी, ग्रामीणों की समस्या का हल शीघ्र करे। जिससे लोगों को पानी की समस्या नहीं हो सके। 800 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

खबरें और भी हैं...