भरतपुर। सर्वजातीय महापंचायत की ओर से आवारा गोवंश को पकड़ने में विफल रहने पर नगर निगम के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया जाएगा। सर्वजातीय महापंचायत के संयोजक गिरधारी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंश को इकट्ठा कर नगर निगम ले जाकर प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद आयुक्त एवं मेयर के आवास का घेराव किया जाएगा। ताकि जिम्मेदार अधिकारी एवं मेयर आमजन की तकलीफ का अहसास हो सके। इसके लिए सर्वजातीय महापंचायत की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।