पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम शाला के आरओ प्लांट से बैटरी चोरी, लोगों में रोष

परशुराम शाला के आरओ प्लांट से बैटरी चोरी, लोगों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर। गत रात चोर कस्बे के होली दरवाजा स्थित परशुराम शाला में आरओ प्लांट से एक बैटरी को चुरा कर ले गए। जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग की अाेर से होली दरवाजा के समीप परशुराम शाला के भवन में आरओ प्लांट लगाया हुआ। जिससे कस्बेवासी कूपन से पीने का पानी भरते है। ऐसे में बुधवार की रात चोर आरओ प्लांट के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर लगी एक बैटरी को चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना आरओ संचालित करने वाली कर्मचारी को गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे पानी लेने आई एक महिला ने दी। कस्बेवासियों ने आरओ प्लांट पर आए दिन तोड़फोड़ की घटनाओं व बैटरी चोरी होने पर रोष जताया है।

खबरें और भी हैं...