पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलभराव की समस्या से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका

जलभराव की समस्या से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर | नगरपालिका भुसावर की नई सब्जी मंडी काॅलोनी में घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव के साथ कीचड़ का आलम बना हुआ है। जिससे राहगीरों को आवागमन के साथ बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि नई सब्जी मंडी कालोनी में जलभराव की समस्या आम बनी हुई है। बार-बार नगरपालिका कार्यालय में अवगत कराने के बाद भी न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है और नहीं जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की ओर कोई कदम बढ़ाया जा रहा है। जिससे वार्डवासियों में बीमारियों का डर बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...