नदबई | राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पीढ़ी ने नदबई नगर पालिका पार्षद दिलीप शर्मा को परशुराम सेना युवा वाहनी के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता को संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए है। नव नियुक्त शर्मा का क्षेत्र के गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।