भरतपुर | बजट घोषणा वर्ष 2018-19 के तहत सार्वजनिक शौचालय एवं श्मशान/कब्रिस्तान के विकास कार्यों का शिलान्यास नगरीय निकाय स्तर पर किया जाएगा। यह शिलान्यास स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 21 से 26 मई तक किया जाएगा। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग ने शिलान्यास कार्यों की सूचना मय फोटो निदेशालय को भिजवाने के निर्देश दिए हैं।