पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वजातीय महापंचायत ने रैली निकाल निगम प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

सर्वजातीय महापंचायत ने रैली निकाल निगम प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. नगर निगम के सामने प्रदशर्न करते सर्वजातिय लोग ।

निगम के बाहर भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी

भासकर संवाददाता | भरतपुर

सर्वजातीय महापंचायत संयोजक गिरधारी तिवारी के नेतृत्व में आवारा गौवंश, सांड, बंदर एवं मच्छरों के आंतक से त्रस्त आम जनता को बचाने के लिए नगर निगम के खिलाफ किला से रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ता बाजार में नगर निगम भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गौ वंश के साथ नगर निगम पहुंचे। उन्होंने कुछ गौ वंश को नगर निगम में घुसा दिया। इस अवसर पर नगर निगम गेट पर तिवारी ने कहा कि आवारा गौ वंश सांड एवं बंदरों के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग एवं बच्चों में भय व्याप्त है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। लेकिन निगम का इन समस्याओं की तरफ कोई भी ध्यान नहीं है। वहीं दूसरी ओर आवारा गौ वंश व बंदरों को पकड़ने के लिए लाखों रुपए का भुगतान नगर निगम द्वारा किया जा चुका है। जिसमें से भ्रष्टाचार की बू आती है, जिसकी जांच कराई जाए। मच्छरों को मारने के लिये फागिंग मशीन तो खरीदी गईं, लेकिन आज तक उपयोग में नहीं ली गई हैं।

तिवारी ने सुझाव दिया कि इस विषय पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, स्वयंसेवी एवं राजनैतिक संगठनों की मीटिंग कलेक्टर की अध्यक्षता में बुलाई जाएं, जिससे कि इस विकराल समस्या से निपटने के लिए कारगर कदम उठाए जा सके। इस अवसर पर गिरधारी तिवारी के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, जिन्होंने आमजन की समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। रैली में वीरेंद्र सिंह ब्रजवारी, कुलदीप जघीना, राजवीर घसौला, रामअवध बघेल, गोविंद राजपूत, राजेश राठी, मनोज खंडेलवाल, देवो पंडा, शैलेन्द्र उपाध्याय, बाबूलाल खत्री, दिनेश सिनसिनी, पाॅपी मीणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...