पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायर्ड चीफ सेक्रेटरी एनसी गोयल ने सरकारी बंगला आवंटित करवाया

रिटायर्ड चीफ सेक्रेटरी एनसी गोयल ने सरकारी बंगला आवंटित करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मुख्य सचिव के पद से पिछले महीने रिटायर हुए एनसी गोयल ने अपने लिए गांधीनगर में सरकारी बंगला आवंटित करवा लिया है। मुख्य सचिव रहते हुए गोयल को रामसिंह रोड पर इयर मार्क बंगला मिला हुआ था। रिटायर होने के बाद उन्हें बंगला खाली करना पड़ा। लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए गोयल ने जून 2018 तक के लिए सरकार से गांधीनगर में बंगला आवंटित करने के लिए आवेदन किया। मुख्यमंत्री ने गोयल को 30 जून तक के लिए साधारण किराया दर से गांधीनगर बंगला नंबर 1/15 में रहने की अनुमति जारी कर दी। मुख्य सचिव बनने से पहले गोयल इसी बंगले में रहते थे। हालांकि आवंटन के साथ यह शर्त डाली गई है कि 30 जून के बाद इस अवधि में इजाफा नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...