पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जब किसी को बहुमत नहीं हो तो बोम्मई जजमेंट: गवर्नर

जब किसी को बहुमत नहीं हो तो बोम्मई जजमेंट: गवर्नर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब किसी को बहुमत नहीं हो तो बोम्मई जजमेंट: गवर्नर पहले उसे बुलाएं जिसने चुनाव पूर्व गठबंधन किया हो। यदि ऐसा नहीं, तो चुनाव बाद गठबंधन करने वालों को बुलाया जाए। यदि ये संभव नहीं, तब सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाए। -सागरिका घोष, पत्रकार

कर्नाटक चुनाव में ताबड़तोड़ चौतरफा हमलों के बावजूद ‘ब्रांड मोदी’ पर कोई असर नहीं हुआ है। -मानक गुप्ता, पत्रकार

अब कश्मीर यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिसवाले से राइफल छीनी गई है। कश्मीर में अब ऐसी कोई जगह नहीं बची, जिसे सुरक्षित कहा जा सके। - उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता

आज रुपया किस नेता की उम्र पार हुआ है? लगता है लोगों की क्रिएटिविटी कम हो गई है। अब जोक कम बनते हैं। -नरेंद्र नाथ मिश्रा, पत्रकार

कश्मीर में रमजान में सशर्त सीजफायर लागू करना पीडीपी-भाजपा सरकार का एक और ब्लंडर है। क्या ऐसा करके आतंकियों को दोबारा जुटने और देश के जवानों और नागरिकों पर हमले की अनुमति दी जा रही है। कभी ऐसा नहीं होता कि आतंकी पवित्र महीने में खूनखराबा न करें। -मिन्हाज मर्चेंट, लेखक

खबरें और भी हैं...