नगर | उपखण्ड अधिकारी ने ग्राम पंचायत मौराका के हल्का पटवारी को न्याय आपके द्वार शिविर में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। एसडीएम राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि गत 12 मई को ग्राम पंचायत खखावली स्थित लल्लूसिंह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगे न्याय आपके द्वार शिविर में अग्रिम दल के रूप में 11 व 12 मई को अनुपस्थित रहने पर हल्का पटवारी मौराका धोडीबाई मीणा को कारण बताओ नाेटिस दिया गया है।