कुम्हेर | थाना क्षेत्र के सैंथरी गांव से लापता लड़की को कुम्हेर थाना पुलिस ने जयपुर से बरामद किया है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र के सैथरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया था जिसे पुलिस ने जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर से बरामद किया है।