पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 जून को प्रदेश भर में नहीं होगी पेयजल सप्लाई

10 जून को प्रदेश भर में नहीं होगी पेयजल सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय जयपुर में हुई। बैठक में कर्मचारियों की काफी समय से लंबित सात सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर 10 जून को आम हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में 10 जून को प्रदेश भर में नलों द्वारा जलापूर्ति नहीं होगी जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

संघ जिला महामंत्री प्रकाशचंद शर्मा ने बताया कि सात सूत्रीय मांगों में मीटर रीडर, मीटर निरीक्षक, राजस्व सुपरवाइजर, फोरमैन द्वितीय की वेतन विसंगतियों को दूर करने, शेष रहे बेलदारों को सहायक बनाने, मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार मंत्रालयिक संवर्ग का कार्य कर रहे सहायकों को स्टोर मुंशी के पदों पर समायोजित करने, तकनीकी कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तित करने, जनता जल योजना पर कार्यरत श्रमिकों को विभाग में समायोजित करने, निजीकरण को बंद करने, स्थायी कार्यों को विभाग से कराने, वर्कलोड के आधार पर करीब 80 हजार तकनीकी श्रमिकों की भर्ती करना शामिल है।

बैठक को हरिमोहन शर्मा, बाबूलाल यादव, विनोद लवानिया ने भी संबाेधित किया। इस मौके पर महेंद्र गुर्जर, रामबाबू नागर, मानक चंद, पवन जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...