पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम साहब, पानी के लिए रात भर करना पड़ता है इंतजार

एसडीएम साहब, पानी के लिए रात भर करना पड़ता है इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर. एसडीएम को पेयजल की समस्या से अवगत कराती महिलाएं।

पेयजल को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

भास्कर संवाददाता | नगर

एसडीएम साहब पानी के लिए अपनी बारी के इंतजार में रात भर जागना पड़ता है तब कही जाकर बड़ी मुश्किल से पीने के पानी का जुगाड़ हो पाता है।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत फतेहपुर कलां में महिलाएं खाली बर्तनों के साथ अटल सेवा केन्द्र पहुंची। जहां उन्होंने अंदर घुसकर एसडीएम राजवीर सिंह यादव को पेयजल की समस्या से अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि पोखर में ग्रामीणों द्वारा खोदी गई दो कच्ची कुईया से बारी के इंतजार में रात दो, तीन बजे तक जागना पड़ता है। तब कही परिजनों के लिए पीने के पानी का जुगाड़ हो पाता है। इस दौरान महिलाओं ने अधिकारियों से डीप बोर व दूसरा आरओ स्वीकृत करा शीघ्र लगवाने की मांग रखी। इस मौके पर एसडीएम राजवीर सिंह यादव ने सहायक अभियंता जलदाय को फिलहाल टेंकरों से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाद में महिलाएं सेवा केन्द्र के बाहर खड़े टेंकर से पानी भरकर वापिस लौट गई। इस अवसर पर विकास अधिकारी जतन सिंह, कार्यवाहक तहसीलदार रामधन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि ममरेज खां, सचिव राधेश्याम गुर्जर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...