भरतपुर | आरडी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को देवनारायण योजनांतर्गत स्कूटी वितरण की गईं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार बंसल ने बताया कि कुल 60 स्कूटी वितरण की गईं। स्कूटी प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बंसल थे। अध्यक्षता नगर निगम महापौर शिव सिंह भोंट ने की। इस अवसर पर डॉ. केके गुप्ता, मधु शर्मा, डॉ. शिल्पी दीप माथुर, डॉ. निशा गोयल, डॉ. सीताराम लहरी, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. आरसी वर्मा, एसएन गौड़ आदि मौजूद थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। संचालन डॉ. अलका गोयल ने व आभार सलाहकार समिति सविता भार्गव ने जताया।