पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य, शतरंज खेला

शिविर में छात्राओं ने किया सामूहिक नृत्य, शतरंज खेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | स्काउट गाइड स्थानीय संघ एवं श्रीगुरु हरिकिशन सी.सै. पब्लिक स्कूल राजेन्द्र नगर में लुपिन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड अधिकारी ब्रजभान सिंह, चेयरमैन दलवीर सिंह, पालसिंह, डॉ. जगवीर सिंह, जगदीश उपमन द्वारा किया गया। शिविर में गायन, नृत्य, जूडो-कराटे, स्केटिंग, शतरंज एवं क्राफ्ट कक्षाओं का बारीकियों से निरीक्षण किया गया। नृत्य की कक्षाओं में 60 छात्राओं, सामूहिक नृत्य प्रशिक्षक सोनम व सुप्रीत, संगीत की 40 छात्र-छात्रा प्रशिक्षक संगिता शर्मा, आर्ट एण्ड क्राफ्ट विभिन्न माडल और पेंटिग, जूडो-कराटे की शानदार प्रस्तुत की जा रही है।

खबरें और भी हैं...