नदबई। क्षेत्र में बूथ निर्माण को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की 22 मई को कार्यालय पर होगी। मुख्य अतिथि भाजपा बूथ निर्माण विधान सभा प्रभारी भीमसिंह सोगरवाल होंगे। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि बैठक में बूथ निर्माण, संगठन को मजबूत बनाने एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।