- Hindi News
- National
- 15 लाख लूटकर भागे आरोपियों से अहमदाबाद में पुलिस व होमगार्ड के जवान ने रकम छीनी
15 लाख लूटकर भागे आरोपियों से अहमदाबाद में पुलिस व होमगार्ड के जवान ने रकम छीनी
चूरू | जिले के बीदासर में करीब एक पखवाड़े पहले पेट्रोल पंप के मुनीम से 15 लाख रुपए लूट कर भागे दो आरोपियों से गुजरात के अहमदाबाद में एक चैक पोस्ट पर तैनात पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड के दो जवानों ने रकम छीन ली और उन्हें घर जाने के लिए कुछ नकदी देकर भगा दिया। अहमदाबाद पुलिस के इन जवानों की इस करतूत का खुलासा लूट मामले में गिरफ्तार दोनों से पूछताछ में हुआ। इसके बाद चूरू पुलिस ने अहमदाबाद जाकर क्राइम ब्रांच के सहयोग से एक पुलिस कांस्टेबल व दो होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर उनके पास से छीनी गई रकम बरामद कर ली। चूरू एसपी राहुल बारहट ने बताया कि बीदासर नेकनगर निवासी महेंद्र व छापर के जोगलिया निवासी नरेश उर्फ नरिया ने 7 मई को बीदासर में पैट्रोल पंप पर काम करने वाले मुनीम महेंद्र व उसके बेटे की आंखों में मिर्च डालकर 15 रुपए लूट लिए थे।