भरतपुर। जिला धनगर, गाडरी, गडरिया, बघेल महासभा की बैठक कुमरपाल सैह की अध्यक्षता में सूरजपोल चौराहा स्थित बगीची में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से देवी अहिल्याबाई होलकर का 293 वां जन्म दिवस 10 जून को मनाए जाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि 10 जून को शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में हरभान सिंह, डॉ. एनडी शास्त्री, रमेशचंद बघेल, बदन सिंह आदि मौजूद थे।