नदबई। परशुराम की तस्वीर के समक्ष पूजा अर्चना करते हुए समाज के लोग।
भास्कर संवाददाता|नदबई
कस्बे में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्य सुंदर झांकियों एवं बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा के संयोजक राजेश खेरी के नेतृत्व में निकाली गई। सबसे पहले ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों द्वारा विधि विधान से भगवान परशुराम की चित्र के समक्ष पूजा अर्चना की गई। तदोपरान्त शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से किया गया। शोभायात्रा बैण्ड बाजों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा निकालने में करीब 4 घंटे का समय लगा। चार घंटे तक हजारों की संख्या में भक्त गण भगवान परशुराम की शोभायात्रा के साथ उनके भजनों के रस में डूबे रहे। भक्तगण जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का कड़ा जाब्ता मौजूद रहा। इस मौके पर नगर निगम पार्षद संजय शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष बालमुकंद बिहारिया, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. हिमांशु कटारा, प्रशान्त उपाध्याय, संजय उपाध्याय,रोहित चतुर्वेदी, डॉ. राहुल कटारा, नरेश शर्मा, अमित उपमन, दाऊदयाल कटारा, हरिशंकर उपाध्याय, त्रिलोकचन्द शास्त्री, अशोक उपाध्याय, रघुवर उपाध्याय, विजय शर्मा, दिलीप शर्मा, दिलीप बहरामदा, संतोष परासर, प्रदीप घेरी, सहित सभी ब्राह्मण समाज के हजारों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।