यूपी: राजनाथ ने खाली किया सरकारी बंगला, कल्याण सिंह भी करेंगे
लखनऊ | सुप्रीम कोर्ट के बाद आदेश और यूपी सरकार द्वारा निर्देश नोटिस दिए जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। वे यहां से गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित निजी आवास में शिफ्ट होंगे। कल्याण सिंह ने भी रविवार शाम तक अपना बंगला खाली करने की सूचना भेज दी है। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ल का कहना हैं पूर्व सीएम एनडी तिवारी के यहां नोटिस नहीं रिसीव हुआ। अन्य सभी पूर्व सीएम ने नोटिस रिसीव कर लिया है।