- Hindi News
- National
- कठुआ कांड: फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, एग्जाम अटेंडेंस शीट पर विशाल जंगोत्रा के दस्तखत फर्जी
कठुआ कांड: फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, एग्जाम अटेंडेंस शीट पर विशाल जंगोत्रा के दस्तखत फर्जी
श्रीनगर | कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के एक आरोपी विशाल जंगोत्रा के मेरठ के कॉलेज की एग्जाम अटेंडेंस शीट पर फर्जी दस्तखत किए गए थे। क्राइम ब्रांच को मिली फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार अटेंडेंस शीट पर किए गए दस्तखत जंगोत्रा के दस्तखत से मेल नहीं खाते। जंगोत्रा के बजाय किसी और ने यह दस्तखत किए हैं। जंगोत्रा का दावा है कि कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दौरान वह मेरठ में था।