पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माली समाज के 80 जोड़ों का 8वां वचन भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे, निकासी का 6 क्विंटल पुष्पों से स्वागत

माली समाज के 80 जोड़ों का 8वां वचन- भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे, निकासी का 6 क्विंटल पुष्पों से स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान तीनों गांव नागौर का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को हुआ। इसमें 80 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। खास बात यह रही कि सभी जोड़ों ने सात फेरों के बाद कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने व अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया। सभी जोड़ों का मौके पर ही पंजीयन कर विवाह प्रमाण पत्र दिए गए। माली समाज संस्थान से चेनार के शक्कर तालाब तक 80 दूल्हों की दो किमी लंबी निकासी निकली। इसका 51 जगहों पर स्वागत किया गया। निकासी पर 6 क्विंटल पुष्प की वर्षा की गई।

खबरें और भी हैं...