- Hindi News
- National
- असिस्टेंट प्रो. भूपेश और हेमाराम युवाओं को बताएंगे कॅरिअर की चुनौतियों का समाधान
असिस्टेंट प्रो. भूपेश और हेमाराम युवाओं को बताएंगे कॅरिअर की चुनौतियों का समाधान
अक्सर विद्यार्थियों, युवाओं व उनके अभिभावकों के साथ यह समस्या होती है कि वो बच्चों को 12वीं के बाद किस स्ट्रीम में आगे बढ़ाएं। साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स। इन सब को लेकर दिमाग में कई उलझनें रहती हैं, मार्गदर्शन के बिना सही प्लेटफार्म नहीं मिलता है तो राह भटक जाते हैं, राह भी मिल जाए तो रोजगार की दिशा तय कर पाना कठिन रहता है। आपकी इन सभी मुश्किलों को आसान कर रहा है दैनिक भास्कर द्वारा शुरू किया गया भास्कर संवाद कार्यक्रम। इस कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम 4 से 5 बजे तक आपके सवालों के जवाब देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बीआर मिर्धा कॉलेज के भूपेश बाजिया, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी व भूगोल विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर हेमाराम धुंधवाल। आप अभिभावक हैं या छात्र, आपकी उलझन के समाधान के लिए भास्कर आपको मंच उपलब्ध करवा रहा है। आप कॅरिअर निर्माण संबंधी विभिन्न सवालों के जवाब के लिए दैनिक भास्कर के मोबाइल नंबर 8562864202 पर सीधी बात कर सकते हैं।